जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में स्थित देसी शराब के ठेके से सात पेटी शराब पार कर दी। घटना की जानकारी होने पर ठेका संचालक की शिकायत पर कोतवाली कालपी पुलिस ने सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामजी लाल ने शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी रजनेश सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी मुहल्ला इंदिरा नगर कालपी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि ग्राम देवकली में देसी शराब की दुकान है। उनके सेल्समैन बृजेंद्र सिंह उर्फ कल्लू पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम हथनोरा ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को बिक्री के बाद रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर कालपी स्थित अपने परिवार के पास चला गया था।अगले दिन 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर रखी शराब की पेटियों को देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान में कुल 32 पेटी शराब रखी थीं, जिनमें से सात पेटी शराब गायब मिलीं। घटना की जानकारी ठेका मालिक को देने के बाद पुलिस को दी गई।ठेका मालिक रजनेश सिंह की तहरीर पर कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
