जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी, जालौन
कालपी/ जालौन हाल ही में लगातार बारिश तेज हवाओं के बीच दैवीय आपदा से कालपी तहसील क्षेत्र की अलग-अलग स्थानों में विद्युत व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। विद्युत विभाग की ओर से तैयार की गई क्षति रिपोर्ट में कालपी, नियामतपुर, महेवा और उसरगांव उपकेंद्रों से संबंधित विद्युत उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने का विवरण दर्ज किया गया है।
विधुत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि नियामतपुर उपकेंद्र में 3 पोल, 0.105 किमी कंडक्टर, 12 पिन इंसुलेटर, 7 डिस्क इंसुलेटर तथा 2 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी प्रकार महेवा में 20 पिन इंसुलेटर, 8 डिस्क इंसुलेटर तथा 6 ट्रांसफार्मर, जबकि कालपी उपकेंद्र में 17 पिन इंसुलेटर, 4 डिस्क इंसुलेटर और 2 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त बताए गए हैं। इसी तरह उसरगांव उपकेंद्र में 2 पोल, 0.130 किमी कंडक्टर, 36 पिन इंसुलेटर, 9 डिस्क इंसुलेटर और 4 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए है। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिये भेज दी गई है। अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम तथा नवीन सचान ने बताया कि बरसात तथा तेज हवाओं के कारण विधुत फाल्ट होने की घटनाएं होती रही है। विभागीय कर्मचारियों की मशक्कत से आपूर्ति व्यवस्था ज्यादा प्रभावित नहीं हो सकी।
फोटो – विधुत व्यवस्था की सुधार में जुटे कर्मचारी
