Loading market...

लखनऊ घटना पर बार एशोसिएशन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

 

कोंच (जालौन) दिनांक 17 मई 2026 को लखनऊ में पुलिस व नगर निगम द्वारा अधिबक्ताओं के चेम्बरों को तोड़ने के दरम्यान हुए लाठी चार्ज पर वार एशोसिएशन कोंच ने नाराजगी जताते हुए हंगामी विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया।

बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर एवं महामंत्री अवनीत कुमार श्रीबास्तव की अगुआई में दिन बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को सोंपते हुये बताया कि लखनऊ में दिनांक 17 मई 2026 को पुलिस व नगर निगम द्वारा अधिबक्ताओं के चैम्बरों को तोड़ने की आड़ में जो लाठी चार्ज किया गया है उसकी हम सभी लोग घोर भर्तसना करते है और दोषी कर्मियों के खिलाफ कठोर वैद्यानिक कार्यवाही की मांग करते हैं और आज हम सभी सदस्य विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रकट करते हैं इस दौरान पूर्व वार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा पूर्व बार संघ अध्यक्ष हरि सिंह निरंजन अवधेश द्विवेदी माता प्रसाद अहिरवार ओ पी अग्रवाल राम लखन कुशवाहा कुलदीप सोनकिया भानु प्रकाश जाटव जीतू यादव जितेंद्र परिहार मनोज कुमार राम चौरसिया जितेंद्र कुशवाहा शैलेंद्र पटेरिया मनोज दूरबार राघवेंद्र सिंह निरंजन सहित तमाम अधिबक्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply