जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन मंगलवार को तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। मीटिंग में उन्होंने निर्देश दिया कि शासकीय कार्यों तथा दैवीय आपदा के प्रकरणों को गतिशीलता से निस्तारण किया जाये।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये तहसीलदार मिश्रा ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द निपटाया जाये।जिन किसानों की खतौनियों में जो भी कमियां हैं जैसे अंश,गलत नामो आदि को जल्द ठीक किया जाये। बरासत के मामले किसी भी सूरत में लम्वित नहीं रहना चाहिए।मीटिंग में आईजीआरएस के पुनर्जीवित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिये शासन के द्वारा जो नये नियम आये उसकी व्याख्या करके अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि आईजीआईएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निदान किया जाये। कुरा बंटवारा की पत्रावली कि आख्या निर्धारित समय में न्यायालय में पेश की जाये। तहसीलदार ने कहा कि देवी आपदा के मामले का जल्द समाधान किया जाए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा में की पत्रावलियां तत्परतापूर्वक निस्तारित करके आश्रितों को 5 लाख रुपए की धनराज प्रदान कराई जाए। मीटिंग में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रमोद दुवे,हरेंद्र सिंह सेंगर,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, एसके महान,शिव मंगल पाठक, विभा, योगेश कुमार,अमित कुशवाहा, प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, शैलेंद्र कुमार, सलीम खान,सैयद टीपू हाशमी, अब्दुल बाकी,उदय निरंजन आदि कर्मचारी मीटिंग में मौजूद रहे।
