Loading market...

​यमुना पुल पर मिली बुलेट बाइक और चप्पल, युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

​कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे स्थित कालपी के यमुना नदी के नए पुल पर एक युवक की बुलेट बाइक और चप्पल लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया है। लापता युवक की पहचान 30 वर्षीय अख्तर खां के रूप में हुई है।

प्राप्त ​जानकारी के अनुसार मुहल्ला हैदरीपुरा निवासी अख्तर खां घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। यमुना पुल पर उनकी बाइक और चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने नदी में कूदने की आशंका जताई है। पीड़ित पिता असलम ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है।

​सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने नदी में उतरकर युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और नाव की मदद से भी यमुना में टीमों ने छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

फोटो – युवक की खोजबीन के लिये सर्च आप्रेशन

Leave a Reply