Loading market...

जोल्हूपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन शनिवार की दोपहर जोल्हूपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के चलते मेमो पैसेंजर ट्रेन काफी देर तक मौके पर खड़ी रही। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जोल्हूपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद रेलवे अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे के कारण मेमो पैसेंजर ट्रेन भी काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही।

 

फोटो – रेलवे ट्रैक में का घटना स्थल

Leave a Reply