अकबरपुर और अमरौधा ब्लॉक में मिशन वात्सल्य, ऑपरेशन मुक्ति और कन्या सुमंगला योजनाओं की समीक्षा
कानपुर देहात 28 नवंबर 2025
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में, जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 28.11.2025 को ब्लॉक अकबरपुर एवं अमरौधा के सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ने की।
समीक्षा के मुख्य बिंदु और जागरूकता
1. बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (मिशन वात्सल्य)
-
उद्देश्य: 0 से 18 वर्ष से कम आयु के शिशु/बालक/बालिकाओं हेतु बाल संरक्षण के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण करना।
-
मुख्य फोकस: स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं सुरक्षा के चार बिंदुओं पर काम करना।
-
जागरूकता: ग्राम सभा स्तर पर गठित समिति के माध्यम से परिवारों को सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में जागरूक करना तथा बाल अपराध, मानव तस्करी को रोकना।
-
कानून: किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 के तहत सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में जानकारी दी गई।
2. मिशन शक्ति 5.0 के तहत अभियान
-
ऑपरेशन मुक्ति: जिला मिशन समन्वयक श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने ऑपरेशन मुक्ति (बाल विवाह मुक्त भारत) के बारे में बताया। यह बाल विवाह और बाल श्रम को रोकने के लिए 10 दिवसीय वृहद अभियान है।
-
इसका उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पहचान करना, उन्हें बाल श्रम से मुक्त कराना और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।
-
-
दहेज निषेध अधिनियम 1961: लैंगिक आधारित हिंसा और दहेज निषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
3. महिला कल्याण विभाग की योजनाएं
लेखा सहायक महेन्द्र श्रीवास्तव ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी:
-
मु० कन्या सुमंगला योजना
-
उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
-
पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना
4. हेल्पलाइन और अपील
-
टोल फ्री नंबर: टोल फ्री नं० 1098, 112, 181, 1090 के बारे में जागरूक किया गया और संबंधित पम्पलेट का वितरण भी किया गया।
-
शपथ: ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई।
