जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 नवंबर को तहसील मैथा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन - Aaj Tak Media

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 नवंबर को तहसील मैथा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

कानपुर देहात, 14 नवम्बर 2025।
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार आगामी 15 नवंबर को तहसील मैथा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार द्वारा नया रोस्टर जारी करते हुए बताया गया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाना अनिवार्य है।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी क्रमवार विभिन्न तहसीलों में स्वयं संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहकर जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि—

  • जिन तहसीलों में जिलाधिकारी उपस्थित नहीं होंगे, वहाँ उनके द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

  • इन स्थानों पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

  • शेष तहसीलों में उपजिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे, जहाँ संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित तिथि को सार्वजनिक अवकाश होता है तो संपूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा।


15 नवंबर 2025 को होने वाले समाधान दिवस का रोस्टर

  • तहसील मैथा — अध्यक्षता : जिलाधिकारी कपिल सिंह

  • तहसील रसूलाबाद — अध्यक्षता : मुख्य विकास अधिकारी

  • तहसील सिकन्दरा — अध्यक्षता : अपर जिलाधिकारी प्रशासन

  • तहसील अकबरपुर — अध्यक्षता : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों द्वारा जनता की शिकायतें सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply