Loading market...

थाना कदौरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कदौरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 127/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में फरार/वांछित अभियुक्त अजय कुमार पाण्डेय उर्फ अन्नू, पुत्र सियाराम पाण्डेय, निवासी चौक दमेला, थाना मऊरानीपुर, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply