उधारी मांगने पर मारपीट कर किया लहूलुहान - Aaj Tak Media

उधारी मांगने पर मारपीट कर किया लहूलुहान

 

कोंच (जालौन) मुहल्ला आराजी लेन में मुर्गा की दुकान चलाकर व्यक्ति अपना भरण पोषण करता है और उसने ग्राहक से उधारी के रुपये मांगे तो ग्राहक ने पत्थर से दुकानदार के ऊपर हमला बोल दिया जिससे दुकानदार लहूलुहान हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आराजी लेन में दुकानदार रहीस ने एक ग्राहक को मुर्गा उधार दिया था और जब उसने सोमवार की देर रात्रि 11.30 बजे उधारी के 5 सौ 40 रुपये मांगे तो ग्राहक नाराज हो गया क्योंकि उस समय ग्राहक और दुकानदार दोनों नशे की हालत में थे जिसके कारण एक दूसरे में गाली गलौच व मारपीट शुरू हो गयी इसी दौरान ग्राहक ने रहीश पर पत्थर से हमला बोल दिया जिससे रहीश लहूलुहान हो गया उक्त के सम्बन्ध में रहीश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply