उरई (जालौन )। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर कांशीराम चौकी प्रभारी अमन दीक्षित ने मुखबिर की सूचना पर अपने हमराही का राकेश कुमार उर्फ फौजी, का. सतेंद्र व का. ओमवीर के साथ ग्राम वजीदा के खेतों में छापा मारा हार-जीत की बाजी लगा रहे
लोगों को मौके पर गिरफ्तार करने सफलता हासिल कर ली।पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरियों में मनोज साहू पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम गढ़गुवा थाना सिरसाकलार, प्रमोद पुत्र हरिप्रकाश निवासी मोहल्ला छत्रीवालेकुंआ के पास उमरारखेडा़ थाना कोतवाली उरई ,राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम मड़ोरा कोतवाली उरई, उमाकांत पुत्र दृगपाल निवासी शारंगपुर थाना जालौन पुलिस को देखते ही बाकी जुवारी भाग खड़े हुए पकड़े गए जुआरियो द्वारा कई और भागने वाले जुआरियो के नाम पुलिस को बताए गए है जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उक्त चारों जुआरियो को पुलिस पकड़ने में सफल रही जिन्हें लेकर थाना कोतवाली उरई में ले जाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
