पुलिस द्वारा प्रधान पति को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में पाल समाज पहुंचा एसपी कार्यालय  - Aaj Tak Media

पुलिस द्वारा प्रधान पति को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में पाल समाज पहुंचा एसपी कार्यालय 

 

उरई (जालौन ) पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पाल फौजी जो ग्राम पंचायत गिरथान के ग्राम प्रधान पति है तथा पाल बघेल विकास महासभा जालौन के अध्यक्ष हैं। बताया कि 10 फरवरी की रात्रि 8 बजे वह ग्राम एट में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी पुलिस ने रात में गिरफ्तार करके कथित रूप से गांजा बरामद दिखाकर कोतवाली उरई में बंद कर दिया। बताया कि पाल समाज जनपद जालौन के द्वारा हर वर्ष सामूहिक शादियों का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष भी 26 फरवरी को सामूहिक शादियां होनी थी जिसके लिए सभी ब्लाकों से चंदा होकर सुरेन्द्र सिंह के पास ही जमा हो रहा था वह समाज के सम्मानित ब्यक्ति है जिन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया गया है।पाल समाज के नेता श्रीराम पाल ने उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाये तथा सुरेन्द्र सिंह को जेल न भेजा जाये। उन्होंने कहा कि इस घटना से समूचे पाल समाज में आक्रोश व्याप्त है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल के नेतृत्व में प्रमोद पाल, सत्यपाल, दशरथ पाल पूर्व फौजी, शिवराम पाल, रामवीर सिंह, राकेश धनगर, राजू पाल, बाबूसिंह पाल, जसवंत सिंह, रामहेत पाल सहित दर्जनों पाल समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply