Loading market...

समूह सखियों ने उठाया अल्प मानदेय का मुद्दा

कोंच (जालौन) एनआरएलएम के तहत ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों का गठन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने बाली समूह सखियों ने अपने अल्प मानदेय दो हजार का मुद्दा उठाया है समूह सखियों का कहना है कि इतने अल्प मानदेय में उनका भरण पोषण नही हो सकता उन्हें समूह गठन करने के लिए गांवो में जाना पड़ता है अपना मोबाइल भी रिचार्ज कराना पड़ता है जो कि इतने कम मानदेय में सम्भव नही है नदीगांव विकास खण्ड के गांवों से दर्जनों की संख्या में जुटी समूह शनिवार को विकास खण्ड नदीगांव नारेबाजी करते हुए पहुँची जहां उन्होंने बीडीओ नरेश पाल को ज्ञापन सौंपते हुए समूह सखी कैडर संघ की जिलाध्यक्ष केशकली ने बताया कि सखियों का मानदेय प्रतिमाह 20 हजार किया जाए उन्हें काम करने के लिए टेबलेट उपलब्ध कराया जाए और टेबलेट का रिचार्ज फ्री किया जाए समूह सखियों को स्थायी किया जाए और उनके तथा परिवार के उपचार के लिए 5 लाख रुपये बीमा किया जाए समूह सखियों ने उक्त 7 मांगो को जल्द पूरा किया जाए इस दौरान भारती देवी विमला देवी लता सीमा रामकुमार आदि समूह की महिलाएं मौजूद रही है।

Leave a Reply