सम्राट अशोक जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा - Aaj Tak Media

सम्राट अशोक जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

 

कोंच (जालौन) सम्राट अशोक की जयंती पर बड़े ही धूमधाम के साथ दिन बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई यह यात्रा कंजड़ बाबा से प्रारम्भ होकर गल्ला मंडी मार्कण्डेश्वर तिराहा रेलवे फाटक सागर चौकी नगर पालिका होते हुए रामगंज बाजार से नईबस्ती तिराहा होते हुए पुनः कंजड़ बाबा स्थल पर पहुंची शोभायात्रा में बेंड बाजे घोड़ा झंडा सहित आकर्षक झांकियां सजाईं गयीं जिसमें सम्राट अशोक की जीबन स्व जुड़ी घटनाओं को दर्शाया गया जिनमें मुख्य रूप से कलिंग युद्ध के उपरांत अहिंसा और धर्म मार्ग अपनाने की झलकियों ने लोगों को प्रभावित किया शोभायात्रा में सम्राट अशोक अमर रहे मानव मानव एक समान जैसे नारों को गुंजायमान करते हुए महिला पुरुष युवा और बच्चे बड़ी संख्या में डी जे की धन पर थिरकते हुए चल रहे थे वहीं शोभायात्रा स्वागत के लिए जगह जगह पर जल पान व्यबस्था करते हुए पुष्प वर्षा की गई शोभायात्रा के उपरांत बक्ताओं ने सम्राट अशोक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी माँ का नाम रानी सुभद्रांगी था जिन्हें बौद्ध ग्रन्थों में धर्मा या धम्मा के नाम से भी जाना जाता है तथा राजा बिंदुसार की रानियों में एक थीं उन्हीं के पुत्र के रूप में सम्राट अशोक ने जन्म लिया जिन्होंने हजारों युद्ध जीतने के उपरांत कलिंग युद्ध के बाद अहिंसा का मार्ग अपना लिया वहीं शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शासन प्रशासन मुस्तेद रहा इस दौरान अपना दल जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी शीतल कुशवाहा ममता कुशवाहा भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल बीएसपी नगर अध्यक्ष सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा आशीष कुशवाहा विवेक कुशवाहा कुंदन कुशवाहा दुर्गेश कुशवाहा अनिल पटेल असित कुशवाहा रामानंद कुशवाहा सभासद रघुवीर कुशवाहा जितेंद्र कुशवाहा विशाल कुशवाहा शिव सिंह कुशवाहा पूर्व संघ अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा प्रदीप कुशवाहा अजय कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में सजातीय बंधु मौजूद रहे।

 

Leave a Reply