कालपी/जालौन बुधवार को विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान की अगुवाई में अवर अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने नगरीय क्षेत्र के संयोजनो के स्मार्ट मीटर की जांच की तथा उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित करके विद्युत विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर योजना तथा भुगतान के बारे में जानकारियां लेकर जागरूक किया।
विजिलेंस टीम की इंस्पेक्टर संगीता, अवर अभियंता प्रमोद कुमार, उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, प्रकाश गौतम, टी जी टू अभिषेक धीर, विनोद कुमार, रिंकू पोरवाल, अजय कुमार निगम, सफीक आदि कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से नगर के मोहल्लों रामगंज, कागजीपुरा, गणेशगंज, स्टेशन एरिया, हरीगंज, टरननगंज, रामचबूतरा, किला घाट आदि स्थानों के संयोजनों में स्थापित स्मार्ट मीटर की हकीकत जानी। नगरीय क्षेत्र के करीब 5000 स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो चुके हैं। प्रीपेड मीटरों की जांच के दौरान उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए कहा कि जिन प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के नकारात्मक बैलेंस के कारण ऑनलाइन डिस्कनेक्शन हो गए हैं। उनकी हकीकत परखी गई। अगर धनराशि जमा होने के बावजूद कनेक्शन ऑनलाइन डिस्कनेक्ट हो जाता है तो ऐसे संयुक्तजनों के ऑनलाइन संयोजनों को जुड़वाने के लिए कार्यवाही संस्था ए एम आई एस पी आगरा को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए सूचित कर दिया गया है।
