ग्राम पंचायत धंजा पंचायत में करोड़ों का फर्जीवाड़ा - Aaj Tak Media

ग्राम पंचायत धंजा पंचायत में करोड़ों का फर्जीवाड़ा

 

उरई (जालौन) विकास खण्ड नदी गांव की ग्राम पंचायत धंजा में मनरेगा ग्राम निधि, पेयजल योजना, वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन व गौशाला जैसी योजनाओं में लाखों-करोड़ों के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होने के बाद ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एक जागरूक ग्रामीण द्वारा दाखिल 10 शपथ पत्रों के आधार पर सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरे और फर्जी बिलों-वाउचरों का हवाला देते हुए तत्काल जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने शपथ पत्रों का हवाला देते हुए बताया कि पाल के खेत से गौरव के खेत तक तथा अजान सिंह के खेत से मंगल के खेत तक बांध निर्माण कागजों पर पूरा दिखाकर भुगतान कर लिया गया लेकिन जमीनी हकीकत में कोई कार्य नहीं हुआ। ग्राम निधि से इंटरलॉकिंग रोडों का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया-पोटे के घर से कालका के घर तक लेवेप्रसाद से डाडू के घर तक, नीशू से आकाश के घर तक रघुराज से विनय मिश्रा मकान से मेन रोड सलीम से अरविंद, झुंडन दादी से गोपी जगराम से मंगल शिवराम से सलमान तथा गब्बर से मान सिंह के घर तक के सभी कार्य फर्जी हैं। बिना नाम-पट्टिका व निर्माण के लाखों का भुगतान हो गया।

बार-बार शिकायतें बेकार अब आंदोलन तेज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों को कई शिकायतें की गईं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पंचायत भवन के बाहर नारेबाजी करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से सभी कार्यों की जांच फर्जी राशि की वसूली प्रधान-सचिव की संपत्ति जांच व एफआईआर की मांग की। एक ग्रामीण ने कहा, मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां अब सड़क जाम करेंगे अगर न्याय न मिला। प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।

जिला प्रशासन व बीडीओ कार्यालय से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यदि आरोप सही पाए गए तो यह मामला बड़े घोटाले की शक्ल ले सकता है।

इनसेट…..

विकास खण्ड अधिकारी से जानकारी फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है फिर भी जांच कराकर कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply