ईद उल अजहा की नमाज अदा कर खुशहाली की मांगी दुआयें - Aaj Tak Media

ईद उल अजहा की नमाज अदा कर खुशहाली की मांगी दुआयें

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

कालपी/जालौन ईद-उल- अजहा (बकरीद)का पर्व धर्म नगरी कालपी तथा आसपास के इलाकों में परम्परागत तथा धूमधाम पूर्वक मनाया गया। नगर की शाही ईदगाह सहित आधा दर्जन मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की।

गुरुवार को सुबह से ही नगर में खुशी का माहौल हो गया। नए-नए परिधान पहनकर हजारों लोग शाही ईदगाह व मस्जिदों की ओर नमाज अदा करने के लिये निकल पड़े।

शाही ईदगाह में शहर पेश इमाम मौलाना नजमुल हुदा, मखदूमिया मस्जिद में मौलाना जियाउद्दीन बरकाती,मुड़िया गुंबद मस्जिद में इमाम मौलाना साहिल की इमामत में साढ़े 7 बजे ईद की नमाज अदा कराई। खजूर मस्जिद जुनेदपुरा में कारी अब्दुल समी की इमामत में सुबह सवा 7 बजे ईद की नमाज अदा हुई।सैयदो वाली मस्जिद अदल सराय में हाफिज जीलानी की इमामत में नमाज अदा की गई।खानकाह शरीफ में मौलाना अशरफ अहमद बरकाती ने सुबह 8 बजे ईद की नमाज पढ़ाई। उन्होंने अपनी तकरीर में सभी लोगों को सच्चाई, नेकी तथा ईमानदारी के रास्ते पर चलने का आव्हान किया। शाही ईदगाह में मौलाना नजमुल हुदा की इमामत में आयोजित ईद-उल-फितर की नमाज में 10 हजार से अधिक नमाजियों ने हिस्सा लेकर मुल्क तथा कौम की तरक्की व खुशहाली के लिये अल्लाह से दुआएं मांगी। नमाज के पहले तकरीर करते मौलाना नजमुल हुदा ने कहा कि सभी लोग सच्चाई नेकी के रास्ते पर चलें तथा अपने पड़ोसियों से मेल मुहव्वत तथा भाईचारा कायम रखें।सुबहान मस्जिद हरीगंज के अलावा गुलौली गांव की 3 मस्जिदों में भी ईद की नमाज सम्पन्न हुई।इस मौके पर निवर्तमान इमाम कारी शमशुद्दीन रहमानी ने अपनी अपनी तकरीर में मोमिनो से अपने-अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। नमाज के बाद अमर सिंह चंदेल, रश्मि पाल, बसपा के वरिष्ठ नेता दीवान अतीक सिद्दीकी, परवेज कुरैशी एडवोकेट, आसिफ़ कुरैशी एडवोकेट, राजेश गौतम,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार,डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, अमित यादव, आदि लोगों ने शाही ईदगाह पहुंच कर गले मिलकर लोगों को मुबारकबाद दी। नमाज के बाद तमाम लोगों ने प्राचीन कर्बला में धर्मस्थलों तथा अपने-अपने पूर्वजों की कब्र में फूल चढ़ाकर फातिहा पढ़ी। नमाज के उपरांत मोमिनों ने अपने अपने घरों में अपने जायज जानवरों की कुर्बानी अल्लाह की राह में पेश की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीएम अमित शेखर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 

Leave a Reply