कोंच( जालौन) विकास खंड के ग्राम भेंपता में एक बेहद दुखद और संवेदनशील घटना सामने आई है जहां भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की आवारा कुत्तों के हमले में दर्दनाक मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भेंपता में सुबह के समय कुछ आवारा कुत्तों ने एक मोर पर अचानक हमला कर दिया कुत्तों ने मोर को बुरी तरह नोच-नोचकर घायल कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे न केवल वन्य जीवों बल्कि आम लोगों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी इस घटना ने एक बार फिर वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
