रात में घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने लाखों की सनसनीखेज चोरी की घटना को दिया अंजाम 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बीती मध्य रात्रि को स्थानीय नगर के मोहल्ला रामगंज में स्थित एक घर से अज्ञात बदमाशों द्वारा लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देने से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहल्ला रामगंज निवासी सरमन सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह ग्राम बैरई के रहने वाले हैं। वर्तमान में कालपी स्थित अपने रामगंज आवास पर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 11:15 बजे तक परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे। इसके बाद सभी सो गए। रात लगभग 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो घर के दरवाजे खुले मिले। इसके बाद परिवार को चोरी की जानकारी हुई।

उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे। जबकि पुत्री मानसी नीचे के कमरे में थी। सरमन सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। आशंका है कि चोर मकान की बाउंड्री फांदकर घर में घुसे तथा चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि बदमाशों ने घर के दो कमरों की अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। यह जेवर उनके बेटे की आगामी शादी के लिए बनवा कर रखे गए थे। मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

फोटो – चोरी के बाद घर में बिखरा सामान

Leave a Reply