आवारा गाय अचानक आ जाने से पशु चिकित्सक सड़क पर गिरकर हुए घायल - Aaj Tak Media

आवारा गाय अचानक आ जाने से पशु चिकित्सक सड़क पर गिरकर हुए घायल

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में दिन सोमवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में उप मुख्य पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए यह हादसा रात करीब 10 बजे नगर के स्टेट बैंक तिराहे के पास का है जहां अचानक सड़क पर आए एक आवारा पशु से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रमोद कुमार (45 वर्ष), पुत्र शिव बाबू तहसील स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत हैं। सोमवार रात वह अपने ड्यूटी स्थल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह स्टेट बैंक तिराहे के पास पहुंचे ही थे तभी अचानक सामने आई एक गाय से उनकी बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे होमगार्ड जिलाध्यक्ष कोमेश द्विवेदी और होमगार्ड अमन श्रीवास्तव की नजर घायल पर पड़ी। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए नगर के सभासद विक्रम तोमर की सहायता से घायल चिकित्सक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया

सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार डॉ. प्रमोद कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

बन्त्रणनNवहीं स्थानीय लोगों—मधुर गर्ग, टिंकू और आमिर—ने बताया कि नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

Leave a Reply