जगम्मनपुर व शिवगंज के बीच बाइकों की आमने सामने भिड़ंत दो गंभीर  - Aaj Tak Media

जगम्मनपुर व शिवगंज के बीच बाइकों की आमने सामने भिड़ंत दो गंभीर 

 

उरई (जालौन) थाना रामपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जगम्मनपुर और शिवगंज के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार शिवानी पुत्री रविन्द्र कुमार 22 वर्ष, रविन्द्र कुमार पुत्र रघुबर दयाल 60 वर्ष निवासी बाबरपुर औरैया गंभीर घायल हो गए। घायल शिवानी ने जानकारी देते बताया कि हम टीहर के पास काड़वा,से देशी दबा लेकर अपने घर बाबरपुर बापिस जा रहे तभी रास्ते में तेज रफ्तार आ रही मोटर साइकल चालक ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को इकट्ठा देख दूसरा बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल छोड़ कर मौके से भाग गया राहगीरों ने सूचना 112 को दी मौके पर पहुंची112 न गाड़ी संख्या 8355 ने एंबुलेंस को देना चाही नंबर ना लगने के कारण बिना विलंब किए 112 ही घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले आई जहां उनका उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया लेकिन रविन्द्र कुमार के सीने में आई गंभीर चोट ने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिवानी को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफ़र कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने बताया है कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply