3.70 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन - Aaj Tak Media

3.70 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन

 

कोंच (जालौन) विकास कार्यों को गति देते हुए दिन शनिवार को महंत नगर स्थित तरसौलिया पम्प से पिंडारी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर तक व मेला ग्राउंड धनुतालाब प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया कार्यक्रम में विधायक मूलचंद्र निरंजन व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर एवं विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

यह सड़क लगभग 2.400 किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी जिसकी कुल लागत 3 करोड़ 70 लाख 53 हजार रुपये निर्धारित की गई है यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया जाएगा सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 65 लाख रुपये विद्युत विभाग को दिए गए हैं जिससे सड़क मार्ग पर बिजली के पोल और तार लगाए जाएंगे वहीं 25 लाख रुपये जल संस्थान को दिए गए हैं ताकि जिन स्थानों पर पाइपलाइन की आवश्यकता है वहां नई पाइपलाइन डाली जा सके।

इस सड़क निर्माण कार्य का ठेका आजाद कॉन्ट्रेक्शन को दिया गया है निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद महंत नगर पिंडारी रोड और आसपास के इलाकों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल सहायक अभियंता नन्दकिशोर जेई इंदल सिंह बाबूराम पाल सभासद रवि कुशवाहा ओपी कुशवाहा अशोक गुर्जर विनोद सोनी गौरव दंगल यादव तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply