कोंच (जालौन) नगर में एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया मृतक के परिजनों ने नगर के एक परिवार पर मानसिक उत्पीड़न मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर को कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला प्रताप नगर निवासी मनोज कुमार हिंगवासिया मुखिया मार्केट में इलेक्ट्रिकल और कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते थे मृतक के पुत्र प्रखर हिंगवासिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 19 जुलाई 2025 को रुपये के लेन-देन को लेकर शिवचरन अग्रवाल उर्फ राजा नमकीन उनके पुत्र राहुल अग्रवाल और पत्नी मीना अग्रवाल दुकान पर पहुंचे थे और आरोप है कि बकाया रुपये मांगने पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई और विरोध करने पर मनोज कुमार को दुकान से घसीटकर सड़क पर लाकर मारपीट की गई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी बात कही गई है
परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद उस समय पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए घटना के बाद से मनोज कुमार लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे और गहरे अवसाद में चले गए
तहरीर के मुताबिक 7 मई 2026 की शाम वह घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे तलाश के दौरान मंदिर के पास उनके कपड़े और अन्य सामान मिले वहीं मंदिर की दीवार पर कथित तौर पर उनकी हैंडराइटिंग में लिखा सुसाइड नोट भी मिला जिसमें अपमान और मारपीट का जिक्र था सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी
इस मौके पर साकेत शाण्डिल्य रंजन गोस्वामी धर्मेंद्र बबेले राघवेंद्र तिवारी भास्कर दुबे आदित्य वैद निर्मल गोस्वामी अर्जुन वैद मोनू पण्डित ऋषभ विदुआ सौरभ शुक्ला रितिक दुबे सनी दुबे आकाश उदैनिया अशुतोष रावत संतोष तिवारी अर्पित वाजपेयी अमित रावत विभोर सीरोठिया अनूप सोनकिया दीपू गोस्वामी सुधीर गोस्वामी कृष पाठक सहित सैकड़ों बब्राह्मण बन्धु मौजूद रहे।
