भीषण गर्मी में गौवंशों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही - Aaj Tak Media

भीषण गर्मी में गौवंशों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

उरई जालौन। भीषण गर्मी के चलते गौवंशों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन सक्रिय मोड में दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय (डीएम जालौन) ने डकोर स्थित गौशाला का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहराई से पड़ताल की।निरीक्षण के दौरान डीएम ने गौवंशों के लिए उपलब्ध भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान, साफ-सफाई, तथा पशु-चिकित्सा सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने पहले ही स्पष्ट शब्दों में कहा— “गौवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई भी होगी।”

गर्मी में राहत का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में चारा व साफ पानी उपलब्ध रहे,गौवंशों के लिए छायादार स्थान और कूलिंग व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों

पशु चिकित्सक नियमित रूप से भ्रमण कर बीमार पशुओं का इलाज समय से करें,

उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में गौवंशों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही अस्वीकार्य है।

उपजिलाधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश,डीएम पाण्डेय ने सभी SDM को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों कीगौशालाओं का लगातार निरीक्षण करें और व्यवस्था में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय करें।इसके साथ ही भूसा दान अभियान की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध रहे। निरीक्षण में थे मौजूद मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।जालौन प्रशासन की यह सक्रियता गर्मी के मौसम में गौवंशों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply