वाइक की टक्कर लगने से घायल व्यक्ति ने दर्ज कराया मुकदमा - Aaj Tak Media

वाइक की टक्कर लगने से घायल व्यक्ति ने दर्ज कराया मुकदमा

 

कालपी (जालौन) बीते सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरई में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में घायल हुए पिता व पुत्र के मामले में पिता द्वारा कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वादी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी मनीराम पुत्र हरदयाल निवासी ग्राम मुसमरिया थाना चुर्खी जिला जालौन दिनांक 03.04.2026 को समय करीब 10 बजे दिन में प्रार्थी अपने पुत्र राजू के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर से कालपी न्यायालय जा रहा था। जब प्रार्थी बैरई गांव के पास पहुंचा तभी सामने से मोटरसाइकिल चालक अत्यंत लापरवाही व तेज गति से चलाता हुआ आया। आरोपी चालक अमित निवासी मुसमरिया ने प्रार्थी की मोटरसाइकिल में जोर से कट मार दिया। (जोरदार टक्कर मार दी) और मौके से भाग गया। टक्कर लगने से प्रार्थी व उसका पुत्र मोटर साइकिल सहित सड़क पर गिर गए जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आई। प्रार्थी के हाथ व पैर में फैक्चर हो गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply