ओलावृष्टि की आर्थिक सहायता दिये जाने के एवज में लेखपाल व पंचायत मित्र कर रहा पैसे की मांग  - Aaj Tak Media

ओलावृष्टि की आर्थिक सहायता दिये जाने के एवज में लेखपाल व पंचायत मित्र कर रहा पैसे की मांग 

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

माधौगण (जालौन)। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम निचावड़ी निवासी ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट करते हुए क्षेत्रीय लेखपाल पर ओलावृष्टि नुकसान का मुआवजा देने के एवज में पंचायत मित्र के माध्यम से किसानों से पैसा वसूली करने का आरोप लगाते हुए लेखपाल व पंचायत मित्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के पड़ने वाले ग्राम निचावड़ी निवासी किसान रीमा देवी, सुखकरण, संगीता, सरोज देवी, विनीता देवी, विश्वनाथ सिंह, राजकुमार सिंह आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि ओलावृष्टि के चलते काफी फसल नष्ट हो गयी है जिसमें गेहूं की फसल का लगभग 60 प्रतिशत नुकसान हुआ था उक्त ओलावृष्टि का मुआवजा मौजा के लेखपाल शिवम पक्षपात कर रहा है तथा गांव के ही पंचायत मित्र विनोद कुमार जो कि गांव में किसानों से पैसे की वसूली कर रहा है आरोप लगाया कि पंचायत मित्र के कहने पर लेखपाल चुनिंदा लोगों के खाते में पैसा डलवा रहा है। किसानों का कहना है कि जब लेखपाल से बात की जाती है तो लेखपाल कहने लगता है कि पंचायत मित्र विनोद कुमार से मिलो तभी पैसा खाते में पहुंच पायेगा जबकि पंचायत मित्र विनोद कुमार का कहना रहता है कि यहां पर इंट्री नहीं कराओगे तो पैसा नहीं मिलेगा। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत कुटरा-निचावड़ी में कार्यरत पंचायत मित्र विनोद कुमार एवं मौजा के लेखपाल शिवम की जांच कराकर पात्र व्यक्तियों को ओलावृष्टि नुकसान की धनराशि दिलवाई जाये साथ ही उक्त दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाये।

Leave a Reply