जिला संवाददाता अमित गुप्ता
उरई जालौन
माधौगढ़ (जालौन) माधौगढ़ विकास खंड कार्यालय के पास मंगलवार को एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा उतरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि विकास खंड कार्यालय के समीप रह रहे लोहा पीटा समाज के लोग हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच किए जाने की जरूरत भी सामने आई है।
