रात मे चैंकिंग में एसडीएम की टीम ने अवैध खनन व ओवरलोडिंग में पकड़े 2 वाहन  - Aaj Tak Media

रात मे चैंकिंग में एसडीएम की टीम ने अवैध खनन व ओवरलोडिंग में पकड़े 2 वाहन 

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन जिला प्रशासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिये संयुक्त टीम के द्वारा सख्ती तेज कर दी गई है। अभियान के अंतर्गत बीती रात को एसडीएम अमित शेखर की टीम के द्वारा ओवरलोड खनन से भरे 2 गाडियां पकड़ कर सीज कर दी गयी। जबकि रात का अनुचित लाभ उठाकर 2 डम्पर रास्ते में बालू खाली कर गायब हो गये।

चेकिंग की कार्यवाही से ओवरलोड वाहनों के संचालकों में खलबली मच गई है।

 

बीती 24/25 जून की मध्य रात्रि को एसडीएम अमित शेखर की टीम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओवरलोड बालू लदे 2 वाहनों को पकड़ कर टीम ने सीज कर गल्ला मंडी कालपी के परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े करा दिये गये है। इसके पहले 14 जून को अभियान के तहत 21 गाड़ियां पकड़ी गई थी। उपजिलाधिकारी अमित शेखर तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के द्वारा रात दिन भ्रमणशील रहकर सख्ती की जा रही है। परिवहन विभाग, खनन, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ संयुक्त टीम गठित की गयी है।

 

फोटो – रात में पकड़े गए वाहन के साथ टीम

Leave a Reply