कोंच (जालौन) पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके 72 हमराहियों की शहादत पर कस्बे में नौवीं एवं दसवीं पर ढोलों की मातमी धुन पर ताजियों का जुलूस निकाला गया और नम आंखों के बीच 23 ताजियों को विदा करते हुए कर्बला में सुपर्द-ए-खाक किया गया जुलूस के साथ चल रहे अखाड़ों में उस्तादों की सरपरस्ती में युवाओं ने एक से बढ़कर एक करामाती जौहर दिखाए
मुहर्रम की नौवीं की रात करीब दस बजे सबसे पहले चंदकुआं से मंसूरी विरादरी का ताजिया उठाया गया जो जुलूस के साथ भौंरे शाह मियां के चौक से ताजिया उठाया इसके बाद कस्बे के विभिन्न इमाम चौकों से ताजिये उठाता कुरैश नगर पहुंचा यहां से ताजिया लेता हुआ पठान (साढ़े बारह) भाइयों के ताजिये को लेकर मोहर्रम की दसवीं तारीख को सुबह पावर हाउस पर जुलूस इकठ्ठा हुआ जहां पर घंटों अखाड़ा व आग की बनैती खेली गई युवाओं ने एक से बढ़कर एक करामाती जौहर दिखाकर हुसैन की याद में अपनी कला और हिम्मत का प्रदर्शन किया करीब नौ बजे ताजिये अपने अपने इमाम चौकों के लिए चले गए दिन शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद फिर ताजियों को उठाने का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें अंसारी विरादरी का ताजिया उठाया गया मातमी धुन में ढोल बजाते व अखाड़ा खेलते हुए लोगों का काफिला हुसैन हुसैन करता जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ता गया पुरानी स्टेट बैंक नई स्टेट बैंक लवली चौराहा नईबस्ती तिराहे से सागर तालाब पहुंचकर हुसैन की याद में 24 ताजिये वहां रखे गए और रात दस बजे तक अखाड़ा खेला जाता रहा वहीं लोगों ने हुसैन की याद में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार फातिहा दिलाई सभी ताजिये मातमी जुलूस में कर्बला की ओर चल पड़े और देर रात उन्हें नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया इस दौरान उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद जुलूस की पल-पल अपडेट लेते रहे नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल भी साथ रहे प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह कोतवाल क्राइम अरुण कुमार एस एस आई बिमलेश कुमार चौकी प्रभारी सुमित पांडेय नितीश कुमार अभिषेक कुमार शिव नारायण सहित भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ रहे।
मुस्तैद दिखा प्रशासन जगह जगह तैनात रहा पुलिस बल
कोंच (जालौन) मुहर्रम के जुलूस को लेकर पिछले एक सप्ताह से लगातार तैयारियों में लगा स्थानीय प्रशासन रात भर मुस्तैदी के साथ जुलूस में लगा रहा देर रात तक उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह सहित सभी चौकी प्रभारी व पीएसी के जवान और एलआईयू की टीम जुलूस के आगे आगे अपनी उपस्थिति दर्शाती नजर आई एसडीएम हेमंत पटेल ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस पर स्थानीय प्रशासन लगातार नजर रखे रहा।
