कोंच (जालौन) नगर में आगामी 26 अगस्त को आयोजित होने वाले ईदमिलादुन्नबी (बारावफात) के त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में सदर बनाए गए शमसुद्दीन मंसूरी मेंबर का नगर के युवाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया।इस अवसर पर युवाओं ने एकत्र होकर कार्यक्रम को सफल और बेहतर ढंग से आयोजित करने को लेकर रूपरेखा तैयार की। बैठक में त्योहार के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा की गई नगर के सागर तालाब के पास स्थित आस्ताना कलन्दरिया के सज्जादानशीन आरिफ अली शाह की सदारत में सोबी मंसूरी ने कहा कि बड़े भाई शमसुद्दीन मंसूरी मेंबर को चुना गया है बहुत ही हर्ष की बात है उन्होंने कहा कि युवाओं को ईदमिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है, इसलिए इसे पूरे उत्साह और शांति के साथ मनाया जाएगा। वहीं शमसुद्दीन मेंबर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के युवाओं का सहयोग ही कार्यक्रम की सफलता की असली ताकत है इस मौके पर जीशान मंसूरी अयान मंसूरी रमजानी शाकिर सादिक आशु इमरान साकेत पटेल आदि मौजूद रहे है।
फोटो परिचय-बराबफात के सदर को सम्मानित करते युवा
