आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे गये सहजन के पौधे

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उसरगांव में आयोजित कार्यक्रम में झांसी मंडल के मुख्य वन संरक्षक एच.वी. गिरीश की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सहजन (मोरिंगा) के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

बीती शाम को आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वन संरक्षक एच.वी. गिरीश ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिये।बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। जनपद के उपवन संरक्षक प्रदीप कुमार एवं कालपी के वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में 1 जुलाई से व्यापक वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक पौधे रोपे जा रहे हैं। उपवन संरक्षक प्रदीप कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों से अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सहजन के पौधे प्राप्त किए और वृक्षारोपण किया। इस दौरान विभागीय दरोगा वर्षा सिंह, अजीत कुमार, महेंद्र कुमार, मन्ना सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

फोटो – उसरगांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सहजन के पौधे वितरित करते मुख्य वन संरक्षक एच.वी. गिरीश, डीएफओ एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन

Leave a Reply