Loading market...

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंच (जालौन) सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले युवक को कोंच कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए शनिवार दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी ने फिल्मी अंदाज में सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए हाथ में तमंचा लहराकर रील बनाई थी, जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था।

 

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक सिगरेट पीते हुए अवैध तमंचे का प्रदर्शन करता नजर आया। यह वीडियो ‘रोशन भाई 302’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान और तलाश शुरू की।

 

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी रोशन को कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास स्थित नदीगांव लिंक रोड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply