Loading market...

दाह संस्कार से लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई(जालौन) रामपुरा थाना क्षेत्र के छोटी बेड़ कदमपुरा गांव निवासी रमेश उर्फ पप्पू पर कथित रूप से रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां करीब आठ दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रमेश उर्फ पप्पू कदमपुरा गांव में एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। परिजनों का आरोप है कि वापस लौटते समय रास्ते में चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय उनके भाई और भतीजे ने कथित तौर पर मारपीट होते देखी, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।घायल रमेश को परिजन उपचार के लिए रामपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सालय भेजा गया है जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

Leave a Reply