जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन) वुधवार को कालपी कॉलेज कालपी के सभागार में प्राचार्या डॉ. मधु प्रभा तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के नये मुख्य नियंता की नियुक्ति की गई। निवर्तमान मुख्य नियंता प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र पाल सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रो. डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह को मुख्य नियंता का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र पाल सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नये नियुक्त मुख्य नियंता डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।
नव नियुक्त मुख्य नियंता डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह का महाविद्यालय परिवार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि सेवानिवृत्त डॉ. धर्मेन्द्र पाल सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल की सराहना की गयी।
कार्यक्रम में डॉ. राधा रानी श्रीवास्तव, प्रो. डॉ. सोम चन्द्र सिंह चौहान, डॉ. कीर्ति पुरवार, डॉ. विनीत चतुर्वेदी, डॉ. शैलेन्द्र शेखर वशिष्ठ, डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. अरुणेश बाजपेयी, डॉ. आरती, डॉ. रवि मिश्रा, संजय निषाद, विपिन द्विवेदी, नीलिमा निगम, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विवेक निगम, पुस्तकालय प्रभारी आनंद चौधरी सहित शिशुपाल, मंगल, मुकेश विश्वकर्मा, पंकज, जयप्रकाश, दीपक आदि ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्राचार्या डॉ. मधु प्रभा तिवारी ने डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय में अनुशासन, गुणवत्ता एवं नियमों के अनुरूप कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
