कोंच (जालौन) दिन बुधवार की देर शाम विवाहिता ने घर में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले।लगा लिया जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुंच गयी और पड़ोसियों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया और साक्ष्य संकलन के बाद पोष्ट मार्टम के लिए भेज दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला प्रताप नगर लवली चौराहा के पास निबासी अंतरिक्ष उर्फ शिवा बुधौलिया पुत्र ऋषि बुधौलिया का विवाह 7 मई 2021 को वर्षा उम्र करीब 24 वर्ष के साथ हुआ था जिनकी डेढ़ वर्ष की एक बच्ची है बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष नशे का आदी है जिसे लगभग एक माह पूर्व नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है घटना दिनांक 5 अगस्त 2026 समय करीब 5 बजे की है जब अंतरिक्ष की पत्नी वर्षा बुधौलिया ने घर में दूसरी मंजिल पर पड़े जाल से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया बताया जा रहा है कि उस समय वर्षा घर पर अकेली थी और उसकी बहिन जब घर बापिस आयी और उसने काफी देर तक आवाज लगायी लेकिन दरबाजा नहीं खुला तब बहिन ने पड़ोसियों की मदद से मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर देखा तो बहिन जाल से फंदे के सहारे लटकी हुई दिखाई दी जिस पर पड़ोसियों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी सूचना पर कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र सिंह दलबल के साथ पहुंच गए और फंदे से लटकी वर्षा को पड़ोसियों की मदद से नीचे उतरवाया और शव का जांच पड़ताल कर कब्जे में ले लिया वहीं पुलिस घटना की समस्त पहलुओं पर नजर रखते हुए जांच में जुट गई है।
