कोंच (जालौन) नारायण फिलिंग स्टेशन पर सेल्स मैन का काम करने बाले प्रदीप कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 5 अगस्त 2026 सुबह 8.23 बजे की है जब मैं पैट्रोल पम्प पर फिलिंग का कार्य कर रहा था तभी काली मंदिर के पीछे रहने बाले भूरे कुशवाहा उर्फ अखलेश पुत्र अजुद्दी कुशवाहा आये तो मैने उनसे उधारी के रुपये मांगे तो उक्त गाली गलौच करने लगा मेरे द्वारा मना करने पर हांथापाई करते हुए उक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया प्रदीप कुमार ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
