बड़े धूमधाम से निकला वीर दुर्गादास राठौर की जयंती का जुलूस

कोंच (जालौन) नगर में गुरुवार को वीर योद्धा दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोग शामिल हुए यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के मोहल्ला गांधी नगर स्थित अवध विहारी लाल जी महाराज मंदिर से किया गया यहां विधिविधान के साथ पूजन अर्चन के बाद यात्रा रवाना हुईशोभायात्रा चंद्रकुआ चौराहा,बिजली घर,स्टेट बैंक, लबली चौराहा और नई बस्ती होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंची इसके बाद यात्रा सागर होते हुए पुनः अवध विहारी लाल जी महाराज मंदिर पहुंची शोभा यात्रा में शामिल लोग दुर्गा दास राठौर के जीवन और उनके शौर्य को याद करते हुए आगे बढ़ रहे थे गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा को देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह लोग एकत्रित रहे। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मार्ग पर मौजूद रही

शोभायात्रा के वापस मंदिर पहुंचने के बाद वहां पुनः विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया आयोजकों ने दुर्गादास राठौर के जीवन, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी अनूप राठौर, सौरभ राठौर,शालिनी राठौर, राहुल राठौर,रोहित राठौर, गौरव तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

 

फोटो परिचय-दुर्गादास जयंती की शोभायात्रा निकाली।

Leave a Reply