युवती को भगा कर ले जाने के मामले में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन बीते दिन पहले स्थानीय नगर अंतर्गत मोहल्ला उदनपुरा में एक युवती को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने के मामले में पीड़ित पिता के द्वारा कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया गया।

उक्त मामले को लेकर पीड़ित पिता ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अध्यक्ष कराया है कि प्रार्थी की पुत्री जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है वह दिनांक 11.08.2026 को समय करीब 1:00 बजे दिन में घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। प्रार्थी ने अपनी पुत्री की काफी खोजबीन की तो कोई पता नहीं चल सका प्रार्थी ने अपनी पुत्री की सहेली से जानकारी की तो प्रार्थी को पता चला कि प्रार्थी की पुत्री आरोपी अमन कुमार उपाध्याय निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी मेरठ से प्रार्थी की पुत्री अपनी सहेली के फोन से बात करती थी। प्रार्थी की पुत्री को आरोपी अमन कुमार उपाध्याय पुत्र शिवकुमार बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

Leave a Reply