Loading market...

निशुल्क नेत्र शिविर में 147 मरीजों की हुई जांच

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी, जालौन

 

कालपी/जालौन रविवार को स्थानीय नगर के टरनंनगंज बाजार स्थित आलम ऑप्टिकल सेंटर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 147 मरीजों की आंखों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों और नागरिकों को आंखों की सुरक्षा एवं नेत्र रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

शिविर की अध्यक्षता जाने-माने नेत्र चिकित्सक डॉ. सौरभ गुप्ता ने की। इस दौरान डॉ. रुचि गुप्ता के साथ उन्होंने शिविर में पहुंचे नेत्र रोगियों की आंखों की जांच करके उनकी समस्याओं के अनुसार उपचार एवं आवश्यक सलाह दी।

शिविर में चिकित्सकों ने कहा कि आंखें शरीर का बेहद संवेदनशील अंग हैं। इसलिए आंखों में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। नियमित रूप से आंखों की जांच कराने के साथ मोबाइल, कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग करने से बचना चाहिए। धूल, धुएं और तेज धूप से आंखों को सुरक्षित रखने तथा चिकित्सक की सलाह के बिना किसी प्रकार की आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करने की भी सलाह दी गई।

शिविर के संचालक अब्दुल मुकीम ने व्यवस्थाओं को संभाला। इस मौके पर नगर पालिका परिषद कालपी के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, जिला प्रेस क्लब कालपी के अध्यक्ष सलीम अंसारी, अतुल गुप्ता, सिंटू, फहीम ठेकेदार, बबलू मंसूरी सहित गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

 

फोटो— निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक

Leave a Reply