जिला संवाददाता अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) बीती देर रात ग्राम देवपुरा स्थित प्राचीन मंदिर में अज्ञात बदमाशों का धावा। मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी को रस्सियों से बांधकर बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर।
गर्भगृह से भगवान के दानपात्र तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ग्राम देवपुरा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर परिसर में दाखिल होकर वहां मौजूद पुजारी को दबोच लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पुजारी के हाथ-पैर रस्सियों से बांधकर उनके साथ जमकर मारपीट की।
पुजारी को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी गर्भगृह में दाखिल हुए और भगवान के दानपात्र में रखी पूरी नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।
सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो पुजारी को बंधा और बदहवास स्थिति में देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुजारी के बंधन खोले और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।पुलिस प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए आसपास के इलाकों और मन्दिर पर लगे सीसीटीवी (सीसीटीवी) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
