Loading market...

मजदूरी मांगने जा रहे युवक से मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उसरगांव में मजदूरी लेने जा रहे एक युवक के साथ रास्ते में घेरकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित की शिकायत पर कालपी कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ग्राम उसरगांव निवासी वादी राकेश पुत्र रामऔतार अहिरवार ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे मजदूरी लेने जा रहा था। गांव में धूराम पुत्र रामलाल के घर के पास पहुंचने पर वहां मौजूद आरोपियों धर्मेंद्र पुत्र धूराम, श्यामबाबू पुत्र धूराम व धूराम पुत्र रामलाल ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके चोटें आईं।

आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त मामले को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।उपनिरीक्षक सुनील कुमार को विवेचना सौंपी है।

Leave a Reply