Loading market...

मक्का-मदीना व बगदाद शरीफ की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए ज़ायरीन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन):

 

कालपी/जालौन प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खानकाह-ए-मुहम्मदिया कालपी के सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां की अगुवाई में मक्का-मदीना और बगदाद शरीफ की पवित्र धार्मिक यात्रा पर जाने वाले आधा दर्जन ज़ायरीनों का एक दल रवाना हुआ।इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों ने ज़ायरीनों का फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर गर्मजोशी के साथ ज़ोरदार अभिनन्दन किया।

खानकाह-ए-मुहम्मदिया के सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां ने बताया कि वह दुनिया के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों बगदाद शरीफ (गौस पाक की दरगाह) तथा मक्का-मदीना की मुकद्दस ज़ियारत के लिए जा रहे हैं।

रवाना होने से पूर्व उन्होंने संदेश देते हुए कहा, “मैं मक्का-मदीना की पवित्र ज़ियारत के दौरान देश तथा कौम की तरक्की, खुशहाली, अमन, चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं करूंगा। मुहल्ला राजेपुरा स्थिति खानकाह मुहम्मदिया में ज़ायरीनों की रवानगी के वक्त क्षेत्र में खुशहाली और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला तथा लोगों ने उन्हें दुआओं के साथ विदा किया।

 

फोटो – जियारत पर रवाना होते सज्जादानशीन मौलाना गयासुद्दीन मियां

Leave a Reply