Loading market...

एसडीएम ने ग्राम सचिवालय व गौशाला का किया निरीक्षण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन बीती शाम को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कदौरा विकास खंड के करमचंद पुर गांव स्थित ग्राम सचिवालय तथा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को सुधार लाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी समीर वर्मा के निर्देश के अनुरूप एडीओ पंचायत व राजकीय पशु चिकित्साधिकारी के साथ एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने करमचंदपुर गांव में पहुंच कर ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया। सचिवालय परिसर में उनको गंदगी देखने को मिली तथा बाउंड्री वॉल नहीं थी। कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी हुए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इसी क्रम में एसडीएम ने गांव की गौशाला में पहुंच कर गौवंशों के रख-रखाव, हरे चारे, पेयजल एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। तथा गौवंशो की गणना की ‌उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।ताकि वह खराब न हो और गौवंशों को पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने संम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं उचित रखने के निर्देश दिए।

 

फोटो – गौशाला तथा ग्राम सचिवालय का निरीक्षण करते एसडीएम

Leave a Reply