जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन शनिवार की दोपहर को आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश से जहां एक ओर आम जनमानस को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। तथा मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
झमाझम बारिश को लेकर तहसील कालपी क्षेत्र के किसानों देवकीनंदन ग्राम संदी, राहुल यादव ग्राम धमना व लालता प्रसाद ओमरे बैरई, हर मोहन सिंह यादव का कहना है कि इस समय खेतों में खड़ी फसलों को बारिश के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवाओं के कारण कई फसलें गिर गई हैं, जिससे पैदावार और फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। तथा तिली की फसल नष्ट हो गई है।
मौसम में आए बदलाव का लुत्फ तो लोग उठा रहे हैं, लेकिन असमय बारिश से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा।तो बची-खुची फसलों को भी बचाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं बरसात से कई स्थानों में सड़कें जलमग्न हो गई है।
फोटो – बारिश से जल मग्न सड़क
