कोंच (जालौन) विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल, कोंच में देश के स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र कुमार निरंजन, सह निदेशक हरे कृष्ण निरंजन, प्रधानाचार्य मनीष कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों तथा राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में प्री-प्राइमरी ग्रुप डांस — “मैशअप सॉन्ग” प्रस्तुति में यू.के.जी. से सिया सिंह, अक्षांश, राध्या निरंजन, वेदान्शी वर्मा, प्रिंसी श्रीवास्तव,महक, अमाया, एवं रुशिका; एल. के. जी. से बंदित पालीवाल, माही कुशवाहा, अनुष्का बोहरे, अविका गोयल, आर्यन सिंह, रिशिका वर्मा, वृद्धि गुर्जर एवं दर्श पटेल तथा नर्सरी से युवान, रुद्र प्रताप एवं अल्तमस ने मनमोहक प्रस्तुति दी।कक्षा प्रथम — ग्रुप डांस “तिरंगा सॉन्ग” से वैदेही, मिष्टी, सना, मनु, वेदिका, सौम्या, राहिन्या, काव्य, ख्याति एवं शिवांशी ने प्रस्तुति दी l कक्षा आठवीं एवं नौवीं — ग्रुप डांस “ऐ गिरी नंदिनी” में माही अग्रवाल, अनुष्का गुप्ता, सृष्टि पटेल तथा कक्षा नौवीं छात्राओं का ग्रुप डांस — “भारत की बेटी” में सिमरन पटेल, राधिका पटेल, अंशिका सोनी, इशरत, ओजस्वी पटेल, सौम्या झा एवं राधिका मित्तल ने प्रस्तुति दी l कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं एवं कक्षा आठवीं के छात्रों का ग्रुप डांस — “वंदे मातरम्” में राशि पटेल, महिमा गुर्जर, शिवी, रिमझिम एवं रिया तथा कक्षा आठवीं से नमन एवं वेदांत ने प्रस्तुति दी l सरस्वती वंदना प्रस्तुति — शुभम दुबे सर द्वारा की गयी एवं देशभक्ति संस्कृत गीत का प्रस्तुतीकरण मानसिंह सर द्वारा किया गया l हिंदी भाषण —कक्षा दसवीं से छात्रा गार्गी उपाध्याय एवं अंग्रेज़ी भाषण —कक्षा द्वितीय से तान्या तिवारी द्वारा किया गया l अहाना पटेल, कक्षा तृतीय से एवं इशिका गुप्ता, कक्षा तृतीय ने शानदार स्पीच दी l लघु नाट्य प्रस्तुति में कक्षा आठवीं एवं नौवीं से विकास, प्रिंस, गौरांग, राजुल सेठ, अभि पटेल, मनन पटेल, देवोमय पटेल एवं आर्यन पटेल; कक्षा सातवीं से देवांश बोहरे एवं लक्ष्य पटेल; शिव पटेल एवं कृष्ण; कक्षा छठवीं से सोम पटेल, वासु पटेल एवं आरव पटेल; कक्षा पाँचवीं से गोपाल जी, आर्यन पटेल एवं अर्णव ने प्रस्तुति दी।छात्राओं का ग्रुप डांस — “गूंज रहा है हिंदुस्तान” में
कक्षा तृतीय से सप्तम तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इस नृत्य में कक्षा सातवीं से इरा गुप्ता, चंचल, अनुश्री, आकृति एवं आराध्या; कक्षा छठवीं से जागृति, संस्कृति एवं यामी; कक्षा पाँचवीं एवं चौथी से अन्वी छावला, आर्य,आराधिका खरे, परी, नियति एवं सेजल तथा कक्षा तृतीय से अक्षिता ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय के हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन चुने गए जिसमें उनको बैच एवं सर्टिफिकेट देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दी गयी l विद्यालय के हाउस कैप्टन के रूप में ब्लू हाउस से नितेश पटेल, कक्षा ग्यारहवीं; ग्रीन हाउस से शिवी पटेल, कक्षा ग्यारहवीं ए; रेड हाउस से नैतिक पटेल, कक्षा ग्यारहवीं; तथा येलो हाउस से रिमझिम, कक्षा ग्यारहवीं ए को दायित्व सौंपा गया। वाइस कैप्टन के रूप में ब्लू हाउस से माही, कक्षा नौवीं; ग्रीन हाउस से सिमरन पटेल, कक्षा नौवीं; रेड हाउस से अंशिका सोनी, कक्षा नौवीं; तथा येलो हाउस से समीर, कक्षा नौवीं ए को चुना गया।

विद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों का विवरण असेंबली प्रीफेक्ट्स: ब्लू हाउस — प्राची, कक्षा नौवीं बी; नंदिनी गुप्ता, कक्षा नौवीं सी; ग्रीन हाउस — राधिका मित्तल, कक्षा नौवीं बी; सृष्टि पटेल, कक्षा आठवीं बी; रेड हाउस —तबरेज अली, कक्षा ग्यारहवीं बी; काव्या तिवारी, कक्षा आठवीं स,।
येलो हाउस — देवांश बोहरे, कक्षा सातवीं बी; रिया, कक्षा ग्यारहवीं सी;स्पोर्ट्स हाउस दायित्व:
भारत, आयुष, कक्षा ग्यारहवीं; आराध्या, कक्षा आठवीं — ब्लू हाउस, प्रतीक पटेल, कक्षा ग्यारहवीं; चंचल पटेल, कक्षा सातवीं ए — ग्रीन हाउस,अंश शुक्ला, कक्षा ग्यारहवीं ए; श्रीजी रिछारिया, कक्षा आठवीं ए — रेड हाउस; रुद्र, कक्षा आठवीं बी; काव्य, कक्षा ग्यारहवीं ए — येलो हाउस; एनवायरनमेंटल प्रीफेक्ट्स: ब्लू हाउस — ओजस्वी, कक्षा नौवीं बी; आरव स्वर्णकार, कक्षा छठवीं ए; ग्रीन हाउस — अव्यान, कक्षा नौवीं बी; आलिया, कक्षा आठवीं ए; रेड हाउस — रामचंद्र, कक्षा आठवीं ए; तनुश पटेल, कक्षा नौवीं बी; येलो हाउस — अनुषा, कक्षा नौवीं; आदर्श, कक्षा सातवीं ए; कल्चरल प्रीफेक्ट्स: ब्लू हाउस — पियूष गौतम, कक्षा ग्यारहवीं ए; इरा गुप्ता, कक्षा सातवीं बी; ग्रीन हाउस — इशरत, कक्षा नौवीं बी; सजीविका, कक्षा आठवीं बी; रेड हाउस — अंशिका पटेल, कक्षा नौवीं ए; आर्यन पटेल, कक्षा आठवीं सी; येलो हाउस — राधिका पटेल, कक्षा नौवीं ए; देवांशी, कक्षा आठवीं बी; डिसिप्लिन प्रीफेक्ट्स: ब्लू हाउस — स्वरित, शौर्य; ग्रीन हाउस- रामजी; अनिल कुमार पटेल, कक्षा ग्यारहवीं, आशी पटेल कक्षा नौ; रेड हाउस — उन्नति अग्रवाल, कक्षा आठवीं बी; तनुश पटेल, येलो हाउस — राशि पटेल, कक्षा ग्यारहवीं; अंशिका, कक्षा आठवीं बी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन, संस्कृति एवं देश की गौरवशाली विरासत का संदेश दिया। विद्यालय परिसर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।मंच संचालन मिस जिया वर्मा एवं मयंक मिश्रा सर द्वारा किया गया

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने समस्त उपस्थित जनसमूह को देश सेवा के लिए शपथ दिलवाई एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। विद्यालय परिवार से समस्त को- ओरडीनेटर्स, अध्यापकगण, एडमिन स्टाफ, नॉन-टीचिंग स्टाफ ने भरपूर सहयोग दिया एवं उपस्थित अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की l

