Loading market...

ओम प्रकाश उदैनिया की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोंच (जालौन)  स्व. ओमप्रकाश उदैनिया की 18वीं पुण्य तिथि पर विगत वर्षों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन जारी हैं, इसी कड़ी में इस बर्ष भी स्थानीय नृसिंह मंदिर में अवध के रंगकर्मियों ने कत्थक पर राम कथा और शिव कथा की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। दो दिवसीय इस आयोजन में नगर के मूर्धन्य नागरिक सहभागिता कर कला के प्रदर्शन का आनंद लेने के लिये सैकड़ों की संख्या में जुटते हैं। स्व. ओमप्रकाश उदैनिया के बेटे डॉ. दिनेश उदैनिया द्वारा संयोजित इस अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीती शनिवार की रात अवध से आये कत्थक विधा के मंझे हुये जानकार पं. अयोध्याशरण मिश्रा और उनकी उनके साथी यज्ञ शरण हरिनाथ मिश्रा प्रभात चन्द्र ने कत्थक नृत्य कर केवट प्रसंग में कहा हे गंगा मइया धीरे धीरे बहयो हमरी नाव में बैठे है नइया पार लगाने बाले भगवान राम लक्ष्मण उन्होंने कहा गंग सकल मृद मंगल सुदा जब सुखकरन दप्त सब सूला आदि कहते हुए श्रीराम चरित मानस पर आधारित धार्मिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी जिसे देख दर्शक गण हुये भावविभोर हो गये। कलाकारो ने कृष्ण और राम कथाओं का भी नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतीकरण कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। इससे पूर्व डॉ. दिनेश उदैनिया अमिता उदैनिया हिमाल्या उदैनिया ने भगवान नृसिंह जी की पूजा अर्चना की तथा अपने दिवंगत पिता ओमप्रकाश उदैनिया के चित्र की आरती उतार फूल माला अर्पित किए तदोपरांत मां दुर्गा के भजन से कलाकारों ने कार्यक्रम को गति प्रदानकी तकरीबन 8 घंटे चले कार्यक्रम में मौके पर मनोज दूरवार विनोद सोनी मनोज नगाइच, डॉ. प्रदीप अग्रवाल डॉ० आलोक निरंजन बीरेंद्र सोनी कैलाश नगाइच संजीव तिवारी सहित भारी संख्या में महिलाएं पुरुष आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply