Loading market...

ग्राम भेड में लगेगा 5 mba का ट्रांसफार्मर क्षेत्र वासियों को मिलेगी बिजली

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है विद्युत विभाग की ओर से ग्राम भेंड़ में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से 5 एमवीए क्षमता का नया बिजलीघर बनाया जा रहा है इस बिजलीघर के निर्माण से कोंच तहसील के साथ ही जालौन तहसील क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में सुविधा मिलने की उम्मीद है ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को देखते हुए विद्युत विभाग ने भूमि की तलाश कर शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद अब बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

ग्राम भेंड़ क्षेत्र और आसपास के गांवों में गर्मी एवं बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति प्रभावित होना ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता है क्षेत्र में ओवरलोडिंग के चलते आए दिन बिजली के फाल्ट होने की समस्या सामने आती रहती है कई बार विद्युत लाइनों के इंसुलेटर टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ता है बिजली की अनियमित आपूर्ति का असर किसानों की सिंचाई व्यवस्था के साथ-साथ ग्रामीणों के घरेलू कामकाज पर भी पड़ता है। बार-बार होने वाले फाल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नया बिजलीघर स्थापित कराने की मांग की थी ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग ने ग्राम भेंड़ में बिजलीघर के निर्माण के लिए भूमि की तलाश की इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया प्रस्तावित बिजलीघर का निर्माण लगभग 2500 वर्ग मीटर भूमि पर साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा नए बिजलीघर में विद्युत संचालन एवं निगरानी से संबंधित आवश्यक भवन और उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। निर्माण योजना के अंतर्गत एक अवर अभियंता कक्ष, एक एसएसओ कक्ष तथा बिजलीघर के यार्ड में ओसीबी और बीसीबी से संबंधित व्यवस्था शामिल होगी। इन सुविधाओं के तैयार होने के बाद बिजली आपूर्ति के संचालन और निगरानी में मदद मिलने की उम्मीद है।

कोंच और जालौन तहसील के गांवों को मिलेगा लाभ

ग्राम भेंड़ में बनने वाले नए बिजलीघर से कोंच तहसील के ग्राम भेंड़ रवा धनौरा छानी तथा जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम लहचूरा रनुवा कोरीपुरा अम्बरगढ़ खनुआ के किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा बिजलीघर के निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना और ओवरलोडिंग के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं को कम करना है।

ग्राम भेंड़ के किसान उमेश कुमार कहते है कि उन्हें सिंचाई के समय लो बोल्टेज से भारी समस्या आती थी वह अपना नलकूप नही चला पाते थे बिजलीं घर बनने से समस्या का समाधान हो जाएगा।

वही ग्राम रवा के किसान सतेंद्र गुर्जर डिक्कू कहते है नए बिजलीघर के निर्माण से ग्रामीणों को उम्मीद है कि गर्मी और बरसात के दौरान होने वाली बिजली की समस्या में कमी आएगी तथा किसानों को सिंचाई और ग्रामीणों को घरेलू बिजली आपूर्ति में सुविधा मिल सकेगी।

एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नए बिजलीघर के शुरू होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी बिजलीघर 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर से किसानों को सिंचाई करने में बहुत लाभ मिलेगा यह बिजलीं घर माह अप्रैल तक तैयार होगा और आपूर्ति चालू किया जाएगी।

Leave a Reply