कोंच (जालौन) नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को उपचार कराने पहुंची महिला के गले से अज्ञात चोर मंगलसूत्र का पेंडिल चोरी कर ले गया महिला को घटना की जानकारी तब हुई, जब वह दवा लेने के लिए लाइन में लगी हुई थी पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है वही दूसरी ओर सीएचसी प्रशासन की भी लापरवाही देखने को सामने आई है
एट थाना क्षेत्र के ग्राम बर्ध निवासी ज्योति पत्नी सुशील (35) सोमवार को अपनी सास माया देवी को बंदर के काटने पर लगने वाली वैक्सीन लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच आई थीं उनके साथ सास व देवर प्रमोद बाइक से अस्पताल में सास को वैक्सीन लगवाने के साथ ही ज्योति को भी खुजली की समस्या का उपचार कराना था महिला ने चिकित्सक से अपना उपचार कराने के बाद दवा लेने के लिए लाइन में लग गई। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से मंगलसूत्र का पेंडिल काटकर चोरी कर लिया पीड़िता ने बताया कि उसके चोरी गए पेंडिल की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। लाइन में लगे रहने के दौरान उसे इस घटना का पता नहीं चला बाद में गले में मंगलसूत्र का पेंडिल न होने की जानकारी होने पर उसने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्रवाई करने और चोरी हुआ पेंडिल बरामद कराने की मांग की है घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा ब्यबस्ता और ड्यूटी कर रहे गार्डों की उदासीनता सामने आई है तथा आने वाले मरीजों और उनके स्वजन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं
सीएचसी पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगो मे खासी नाराजगी देखने को मिली है बीते दिनों भी अस्पताल के अंदर ही महिला सुनीता के गले से सोने की ओम चोरी हो जाने की घटनां को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था सुरही पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया सूचना मिली है महिला से मौके पर जाकर जानकारी की गई है।
