Loading market...

अनुसूचित के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने हरिजन एक्ट में लिखा मुकदमा

कोंच (जालौन) थाना कैलिया अंतर्गत ग्राम सेता में अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपित भाग गए पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम सेता निवासी अरविंद कुमार शनिवार को वह अपने चबूतरे पर कुछ साथियों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे था इसी दौरान गांव के निवासी गजेंद्र उर्फ बाई, अरुण और मूलचंद परिहार वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की कैलिया प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया उक्त आरोपितों के विरुद्ध मारपीट व एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया विवेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply