कोंच (जालौन) नगर के नया पटेल नगर में स्थित कांच के मंदिर के पास श्री हरि अनंत गौशाला एवं सेवाधाम में दिन रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन हैल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान की ओर से किया गया इस दौरान गौशाला परिसर में 250 पौधे रोपे गए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रविवार को आयोजित जुए पौधा रोपण कार्यक्रम में विधायक मूलचंद्र निरंजन एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन व वन संरक्षक झांसी मंडल महावीर कोलाजगी प्रभागीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार आरएफओ संजीव तिवारी भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने अपने-अपने नाम के पौधे रोपे तथा पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया इस मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है वृक्ष न केवल वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कार्यक्रम में निर्मल गोस्वामी मयंक गुप्ता सहित आदि मौजूद रहे है।
